MPESB Group 3 Exam 2026: सरकारी नौकरी लेने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए नई भर्ती के आवेदन शुरू हुए हैं. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल (MPESB) ने समूह-03 सब इंजीनियर, मानचित्रकार, टेक्नीशियन और अन्य पदों के लिए 1700 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर इससे जुड़ा आवेदन का लिंक भी ओपन कर दिया है. वहीं इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2026 है.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार डिप्लोमा/बीई/बी टेक, ITI की डिग्री.
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस:
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एमपीईएसबी के ऑफिशियल वेबसाइट @esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आवेदन में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- उसके बाद आवेदन फीस का पेमेंट करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
- लास्ट में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके रख लें.
इसे भी पढ़ें:-सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकानों का किया भंडाफोड़,बड़ी संख्या में मिले हथियार