Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने रिलीज के पहले दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर महज लाखों में कमाई करने वाली इस मूवी ने तीसरे वीकेंड में एंट्री करते है ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है. रिलीज के 25वें दिन भी हनुमान अंश की बंपर कमाई पर कोई ब्रेक लगता हुआ नजर नहीं आया है और बाबा नीम करोली की बायोपिक ने मोटी रकम कमा ली है. जिसकी वजह से यश की टॉक्सिक की टेंशन बढ़ गई है.
‘हनुमान अंश’ ने 25 दिनों का कितना रहा कलेक्शन?
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी स्लीपर हिट बन चुकी है. इसने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को वीकडेज होने के बावजूद कमाल की कमाई की. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ का 25वें दिन का कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा है. इसी के साथ इसकी भारत में 25 दिनों की नेट कमाई अब 45.63 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 53.82 करोड़ रुपये हुआ है.
‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को दी मात
मामूली बजट में बनी बनी किसी बड़े स्टार वाली ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में मौजूद नई रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले काफी बेहतर परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि ये साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन गई है. अब, 25वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ ने कमाल कर दिखाया.
- दरअसल बुक माई शो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 24 घंटों में 168.69 हजार टिकट बिके थे.
- जो रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ (139.43 हज़ार टिकट) और यश की ‘टॉक्सिक’ (119.32 हजार टिकट) से काफी ज्यादा है.
- दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों फिल्में ‘हनुमान अंश’ के मुकाबले नई रिलीज हैं और स्टार पावर वाली हैं.
इसे भी पढ़ें:-गोवा एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद इंजन में आई खराबी