पीएम मोदी आज देशवासियों को देंगे अपना संदेश, महिला आरक्षण पर करेंगे संबोधित

PM Modi’s Speach: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं. आज रात ठीक 8.30 बजे पीएम देशवासियों को अपना संदेश देंगे. माना जा रहा है कि वह संशोधन विधेयक की जरूरत देश को स्पष्ट कर सकते हैं. बता दें कि, महिलाओं के लिए आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के बाद भाजपा समेत एनडीए के घटक दलों के नेता विपक्ष पर हमला कर रहे हैं.

इस मुद्दे पर बात कर सकते हैं पीएम मोदी 

पीएम मोदी आज रात देशवासियों के सामने विपक्ष के आरोपों का सिलसिलेवार तरीके से जवाब दे सकते हैं. बता दें कि, महिलाओं के लिए आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न हो पाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने जा रहे हैं. माना जा रहा है कि वह संशोधन विधेयक की जरूरत देश को स्पष्ट कर सकते हैं.

‘महिलाओं के अधिकार के खिलाफ विपक्ष’

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक का समर्थन न करना विपक्ष की बड़ी राजनीतिक भूल है. उनके अनुसार यह कदम महिलाओं को उनका हक देने से इनकार करने जैसा है. उन्होंने जोर दिया कि इस रुख का असर आने वाले समय में विपक्ष को भुगतना पड़ेगा.

’50 साल में क्यों नहीं दिया आरक्षण?’

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना चाहते थे तो पिछले 50 वर्षों में उन्होंने ऐसा कदम क्यों नहीं उठाया. उन्होंने इसे विपक्ष की नीयत पर सवाल खड़ा करने वाला मुद्दा बताया है.

पीएम मोदी ने चेतावनी दी कि महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का राजनीतिक नुकसान विपक्ष को उठाना पड़ेगा. उनके मुताबिक जनता इस मुद्दे को गंभीरता से देख रही है और इसका असर चुनावी राजनीति पर भी पड़ेगा.

देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम पर

प्रधानमंत्री ने कहा था कि आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं. अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है. मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं, अपील करता हूं. कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें. मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा. कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों. देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है. कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें.

इसे भी पढ़ें:-बैंक में दिनदहाड़े डकैती, 15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार हो गए बदमाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *