धूप में घूमते-घूमते गायब हो जाती है एनर्जी? ये काम करेंगे तो दिनभर रहेंगे एक्टिव

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान हमारे डेली रूटीन और सेहत पर असर डालने लगता है. आजकल इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि थोड़ी देर बाहर रहने पर ही शरीर थक जाता है. कई लोगों को चक्कर आना, सिर दर्द, कमजोरी या बेहोशी जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं, जिसका बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन और तेज गर्मी होता है. लेकिन अगर आप अपने रूटीन और खानपान में थोड़े बदलाव कर लें, तो इस समस्या से बचा जा सकता है.

गर्मी में धूप में घूमते-घूमते एनर्जी कैसे गायब हो जाती है

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है, जिसे नियंत्रित करने के लिए शरीर ज्यादा पसीना निकालता है। इस प्रक्रिया में शरीर से पानी के साथ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति बनती है। जब शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी होती है, तो ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ता है और ऑक्सीजन की सप्लाई भी प्रभावित होती है। यही कारण है कि व्यक्ति को जल्दी थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस होने लगती है।

एनर्जी को दिनभर एक्टिव रखने के लिए क्या करें

1. शरीर को हाइड्रेट रखें- गर्मी में सबसे जरूरी है शरीर में पानी की कमी न होने देना. दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. प्यास लगने का इंतजार न करें. इसके अलावा आप नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे पेय भी ले सकते हैं. ये शरीर में जरूरी मिनरल्स और नमक की कमी को पूरा करते हैं. साथ ही तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे फल भी खाएं क्योंकि इनमें पानी भरपूर होता है. 

2. खानपान में बदलाव करें- गर्मी के मौसम में हल्का और पाचन के लिए सही खाना खाएं. तला-भुना, मसालेदार और ज्यादा ऑयली खाना शरीर में गर्मी बढ़ाता है.  आप अपनी डाइट में दही, सलाद, मूंग दाल और हरी सब्जियां शामिल करें. साथ ही सुबह भीगे हुए बादाम और केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और कमजोरी दूर होती है. 

 3. धूप से बचाव – कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें, क्योंकि इस समय धूप सबसे ज्यादा तेज होती है. अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को टोपी, दुपट्टे या छाते से ढकें. हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है. 

4. घर लौटने के बाद ये गलतियां न करें – धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं. पहले थोड़ा आराम करें और फिर सामान्य तापमान का पानी पिएं. घर आते ही तुरंत नहाने या कपड़े बदलने से बचें. 5 से 10 मिनट आराम करने के बाद ही ऐसा करें. इसके अलावा प से आने के तुरंत बाद सीधे एसी में जाने के बजाय पहले पंखे के नीचे बैठें, ताकि शरीर का तापमान सामान्य हो जाए. 

5. ठंडी चीजों से भी रखें दूरी – धूप से आने के तुरंत बाद आइसक्रीम, ठंडे फल या फ्रिज का पानी लेने से बचें. इससे गले में खराश या कफ की समस्या हो सकती है. 

6. शरीर को आराम और नींद दें- गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है, इसलिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है. दिनभर एक्टिव रहने के लिए रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. 

7. हल्की एक्सरसाइज और योग करें- गर्मी में भारी वर्कआउट करने की बजाय हल्की एक्सरसाइज, योग या मेडिटेशन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह या शाम के समय वॉक, प्राणायाम या स्ट्रेचिंग करने से शरीर एक्टिव रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। यह दिनभर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें:-मृत्यु से पहले ही तय हो जाता है अगला जन्म, जानें गरुड़ पुराण के मुताबिक कैसे होता है पुनर्जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *