UP Home Guard Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होम गार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म कर दिया है. बोर्ड ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में होम गार्ड के कुल 41,424 रिक्त पदों को भरा जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे अब पोर्टल पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी.
41 हजार से ज्यादा पदों पर परीक्षा कब होगी
भर्ती बोर्ड के अनुसार, होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा. होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को तीन दिनों तक अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में होगी. जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है. इस तरह व्यवस्था की गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को परीक्षा देने का मौका मिल सके और सभी की सुविधा का ध्यान रखा जा सके.
कहां होगा परीक्षा का आयोजन
यह भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के कुल 74 जिलों में आयोजित की जाएगी. राज्य भर में बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिससे सभी उम्मीदवारों को उनके नजदीकी शहर में परीक्षा देने का मौका मिल सके.
एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले ऑनलाइन जारी किए जाएंगे यानी 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल से, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए 23 अप्रैल से और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए 24 अप्रैल से उपलब्ध होंगे.
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर UP Home Guard Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
इसे भी पढ़ें:-लोकेशन ट्रैकिंग के छिपे हुए जोखिम, जानिए कैसे करता है काम