Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को किस राशि पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 April 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्‍त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्‍वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 21 अप्रैल को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है. इस दिन म्रृगशीर्षा /आद्रा नक्षत्र के साथ शोभन /अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.

21 April 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे. हालांकि काम का दबाव अधिक रह सकता है और आपको कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है, नए अवसर सामने आएंगे. आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें, अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं या वर्तमान कार्य में प्रगति होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अतिरिक्त आय के स्रोत भी बन सकते हैं. परिवार में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. कुल मिलाकर दिन संतोषजनक रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने वाला है. शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और नई पहचान मिल सकती है. संतान पक्ष से सुख मिलेगा और दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी को उधार देने से बचें. धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा व्यस्त और चुनौतियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विरोधियों से सतर्क रहना होगा. अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. सेहत को लेकर सावधानी रखें और विवादों से दूर रहने की कोशिश करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और प्रगति का है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी. व्यापार में लाभ के योग हैं, हालांकि कुछ मामलों में सावधानी जरूरी है. परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. शाम को घूमने या बाहर जाने का प्लान बन सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है. आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है. कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. हालांकि आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. सेहत में सुधार रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आर्थिक परेशानियां कम होंगी और नए अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सहयोग भी मिलेगा. छात्रों के लिए दिन अच्छा है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा. बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. आर्थिक लाभ होगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. पुराने लेन-देन से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी है.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कुछ कामों में रुकावट या नुकसान हो सकता है, जिससे मन चिंतित रहेगा. खर्चों में वृद्धि होगी, इसलिए बजट पर ध्यान दें. नौकरी में योजनाओं का लाभ मिलेगा. परिवार का सहयोग बना रहेगा और शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और प्रगति देने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ मिलेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. हालांकि वैवाहिक जीवन में हल्की नोकझोंक हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ होगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है. यात्रा करते समय सावधानी रखें. वैवाहिक जीवन में थोड़ी चिंता रह सकती है. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. पुराने लेन-देन के मामले सुलझेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में लाभ होगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. हालांकि सेहत में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्‍न मान्‍यताओं/धर्मग्रन्‍थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्‍वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)  

इसे भी पढ़ें:-गर्मियों में करें इस खास सब्जी की खेती, मात्र 40 दिन में भर जाएगी तिजोरी, जानें पूरा प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *