UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आठ, नाै और 10 जून को प्रदेशभर में कराई जा रही है। इसमें 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है।
पहली पाली की लिखित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है।
अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र व लिखित परीक्षा किस जिले में होनी है उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य सरकार ने रोडवेज बसों के किराए में रियायत देने, अतिरिक्त बसें चलाने और रेलवे स्टेशनों पर विशेष ट्रेनें व काउंटर लगाने के निर्देश दिए हैं।