“आपकी सफलता ही विकसित भारत का लक्ष्य”,’ माई भारत यूथ कन्वेंशन’ कार्यक्रम में बोलीं CM रेखा गुप्ता

New Delhi: नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को ‘माई भारत यूथ कन्वेंशन’ कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में देशभर से आए 6,000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें छात्र, युवा प्रोफेशनल्स, महिलाएं, उद्यमी , कंटेंट क्रिएटर्स और कई क्षेत्रों के उभरते हुए सितारे शामिल थे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत के युवा बेहद मेहनती, साहसी और रचनात्मक हैं। आपकी सफलता ही विकसित भारत की सफलता है। खेल से लेकर बिजनेस और कला तक, युवा हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

‘माई भारत यूथ कन्वेंशन’ कार्यक्रम’ में विक्रांत मैसी (अभिनेता), अमन गुप्ता (BoAt के को-फाउंडर), जितेश शर्मा (भारतीय क्रिकेटर) जैसे कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचें. इस दौरान खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले देश के उभरते हुए खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:-सुस्त शरीर को मिलेगी नेचुरल एनर्जी, इन चीजों को अपने डाइट में करें शामिल और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *