Co-operative Bank Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर सामने आया है. यूपी को-ऑपरेटिव बैंक की तरफ से विभिन्न पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती (UP Bank Recruitment 2026) के जरिए कैंडिडेट्स को मैनेजर, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट और टेक्निकल पदों पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा. एप्लीकेशन प्रोसेस 25 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2026 तक है.
एलिजिबिलिटी
इस भर्ती (UP Bank Recruitment 2026) में मैनेजर और जूनियर मैनेजर के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स ग्रेजुएट होने चाहिए. टाइपिस्ट पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन और टाइपिंग स्किल्स आनी चाहिए. असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए BTech या BE (Civil) की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
यूपी को-ऑपरेटिव बैंक रिक्रूट्मेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए OBC उम्मीदवारों को 500 रुपये, SC उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा, जबकि PH उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल मुफ्त रखा गया है.
कैसे होगा सिलेक्शन
UPCISB ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सिलेक्शन दो फेज में होगा. पहले फेज में प्रीलिम्स एग्जाम आयोजित किए जाएंगे. इसमें सफल कैंडिडेट्स को मेन एग्जाम देने का मौका मिलेगा. इसके आधार पर मेरिट बनेगी.
सैलरी
सैलरी लगभग 15,000 रुपये से लेकर 88,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है.जो कि पदों के अनुसार अलग अलग होगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले UPCISB की ऑफिशियल वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें.
- कैंडिडेट्स न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें.
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन कर लें.
- लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में सबमिट करके फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-अच्छी डाइट लेने पर भी रहती है थकान-कमजोरी, डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की हकीकत