सीआरपीएफ में निकली कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?

CRPF Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हजारों पदों को भरा जाएगा, जिससे सुरक्षा बल में शामिल होने का अच्छा मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

शैक्षणिक योग्यता
  • 1. ड्राइवर: उम्मीदवार को 10वीं पास के साथ Heavy Transport Vehicle (HTV) लाइसेंस होना अनिवार्य है. आयु सीमा 21 से 27 वर्ष हो.
  • 2. मोटर मैकेनिक- उम्मीदवार को 10वीं पास के साथ ITI (Motor Vehicle) + 1 वर्ष अनुभव
    या 3 वर्ष अप्रेंटिसशिप + 1 वर्ष अनुभव होना चाहिए. इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है.
  • 3. अन्य ट्रेड्समैन- उम्मीदवार को 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड का अनुभव होना चाहिए. इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है.
  • 4. पायनियर (मेसन / इलेक्ट्रिशियन)- उम्मीदवार को 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में1 वर्ष अनुभव होना चाहिए. ITI वालों को प्राथमिकता दी जाएगी. इन पदों के लिए 18 से 23 वर्ष तय की गई है.
फिजिकल और दूसरे मानक

भर्ती में फिजिकल मापदंड भी बहुत जरूरी भूमिका निभाते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की 157 सेंटीमीटर तय की गई है. वहीं पुरुषों के लिए सीने का माप 80 सेमी होना जरूरी है. दौड़ की बात करें तो पुरुषों को पांच किमी दौड़ 24 मिनट में और महिलाओं को 1.6 किमी दौड़ 8.5 मिनट में पूरी करनी होगी.

चयन प्रक्रिया
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
  • ट्रेड टेस्ट (Trade Test)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) / समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME)
कैसे करें आवेदन?
  • आधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in पर जाएं
  • Recruitment सेक्शन खोलें
  • CRPF Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • New Registration करें
  • लॉगिन करके फॉर्म भरें
  • फोटो और दस्तावेज अपलोड करें
  • फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करें
  • प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

इसे भी पढ़ें:-PDF File से हो जाएं सावधान, हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *