Education news: RRB आरआरबी पैरामेडिकल 2025 भर्ती की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन परीक्षा तारीखों को देख सकते हैं। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगी। इसके साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी है। ऐसे में उम्मीदवार इस स्लिप को भी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सूचना के मुताबिक, आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती की परीक्षा 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अपने एग्जाम सिटी स्लिप को जल्द डाउनलोड कर परीक्षा सिटी की जानकारी ले लेनी चाहिए और अपनी यात्रा की तैयारी भी कर लेनी चाहिए।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
पैरामेडिकल भर्ती के लिए बोर्ड रेलवे में 1376 पदों पर भर्ती करेगा। ऐसे में एडमिट कार्ड भी बोर्ड जल्द ही जारी करेगा। परीक्षा के लिए 4 दिन शेष रहने पर बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा जिसमे 100 प्रश्न हल करने होगें। वहीं, दिव्यांग छात्रों को परीक्षा के लिए 30 मिनट का अतिरिक्ट समय दिया जाएगा। परीक्षा में प्रोफेशनल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस, जनरल अर्थमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस व रिजनिंग और जनरल साइंस से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी हैं, हर गलत उत्तर के लिए उम्मीदवारों के 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
कैसे करें डाउनलोड
एडमिट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर आरआरबी पैरामेडिकल 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें। जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल भरना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और फिर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखने लगेगी। जिसमे अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप चेक करें या इसे डाउनलोड करें।