Excise Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले यूवाओं के लिए जरूरी और काम की खबर है. राज्य के आबकारी विभाग में कॉन्स्टेबल के 722 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी आबकारी सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके मुताबिक, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 4 जून 2026 से होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जून तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे.
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होनी चाहिए. इसके अलावा, PET 2025 का स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है. जिन उम्मीदवारों ने NCC का ‘B’ सर्टिफिकेट लिया है या टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल सेवा की है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.
उम्र सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी.
शारीरिक योग्यता
आबकारी सिपाही के पद के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है.पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 167.6 सेमी होनी चाहिए, जबकि महिलाओं के लिए यह 152 सेमी तय की गई है (SC/ST महिलाओं के लिए थोड़ी छूट है).फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 4.8 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 2.4 किलोमीटर दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों में होगा. सबसे पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मेन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
इसके बाद लिखित परीक्षा होगी.लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- PET-2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें.
- 25 रुपये की आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म भरें.