NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी राउंड-2 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू होगा. यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए हो रही है. चॉइस फिलिंग प्रोसेस भी तीन सितंबर को ही शुरू होगा.
राउंड 2 का पूरा शेड्यूल एक नजर में
- टेंटेटिव सीट मैट्रिक्स- 1 और 2 सितंबर 2026
- रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट- 3 से 8 सितंबर
- च्वाइस फिलिंग- 3 से 9 सितंबर
- च्वाइस लॉकिंग- 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक
- सीट अलॉटमेंट प्रोसेस- 9 और 10 सितंबर
- राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 11 सितंबर
- रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग-12 से 18 सितंबर
- ज्वॉइन किए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन- 19 सितंबर
इसे भी पढ़ें :-ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन मामले में पूर्व सीएम और आयोजकों पर FIR दर्ज