रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, पैरामेडिकल स्टाफ 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Paramedical recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने पैरामेडिकल स्टाफ 2026 का शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसमें कुल 560 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी, जो 14 अक्टूबर तक चलेगी.

इन पदों पर होगी भर्ती

रेलवे की इस भर्ती के तहत पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों को शामिल किया गया है. इनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और ऑप्टोमेट्रिस्ट समेत अन्य पद शामिल हैं. अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं.

उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता 

आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. वहीं नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए जीएनएम या बीएससी नर्सिंग, फार्मासिस्ट के लिए फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा और रेडियोग्राफर-एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा मांगा गया है. हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए बीएससी के साथ केमिस्ट्री और 1 साल का हेल्थ-सेनेटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा, जबकि लैब असिस्टेंट के लिए मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की योग्यता दी गई है. 

तीन चरणों में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

पैरामेडिकल भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा. परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. इसके अलावा फिलहाल उम्मीदवारों को विस्तृत नोटिफिकेशन का भी इंतजार है.

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें.
  • फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें.

इसे भी पढ़ें:-मणिपुर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, प्रतिबंधित संगठनों के 4 उग्रवादि गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *