रेलवे में 6,557 तकनीशियन के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और पूरी प्रक्रिया

Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत 6,565 पदों पर भर्ती का आधिकारिक संक्षिप्त नोटिस जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड-1 (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. रेलवे भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन ग्रेड-I पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 वर्ष, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार निर्धारित तकनीकी योग्यता या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री सहित अन्य आवश्यक पात्रताएं भी पूरी करनी होंगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने पद से संबंधित योग्यता अवश्य जांच लें.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित होंगे. प्रश्न निम्न विषयों से पूछे जाएंगे—

  • सामान्य जागरूकता (General Awareness)
  • जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग
  • गणित
  • कंप्यूटर

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे के वेतनमान के अनुसार आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा.

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I: ₹29,200 प्रतिमाह
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III: ₹19,900 प्रतिमाह

इसके अलावा चयनित कर्मचारियों को रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

आवेदन की अंतिम तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026

जो उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने में परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें:-यूपी टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *