NTPC ग्रेजुएट लेवल के 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, टाइपिंग टेस्ट खत्म, देखें डिटेल

RRB NTPC vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन नंबर CEN 06/2026 के तहत कुल 3548 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। डिग्री 6 नवंबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए। फाइनल ईयर या रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र आवेदन नहीं कर सकते।उम्र सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी – SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट।

इस बार सबसे बड़ा बदलाव – टाइपिंग टेस्ट हटा

इस भर्ती में रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBAT) को पूरी तरह हटा दिया गया है। अब उम्मीदवारों को CBT-1 और CBT-2 के बाद अलग से टाइपिंग टेस्ट के लिए नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, नोटिफिकेशन में साफ लिखा है कि उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और पर्याप्त टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। इसका टेस्ट जॉइनिंग के बाद होगा। अगर जॉइनिंग के बाद आपका टाइपिंग परफॉरमेंस संतोषजनक नहीं रहा, तो आपके कन्फर्मेशन और प्रमोशन में देरी हो सकती है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की rrb.indianrailways.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • अब यहां पर सीईएन नंबर 06/2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद नाम, जन्म तिथि जैसी पर्सनल डिटेल भरें.
  • अब फॉर्म में अपनी एजुकेशनल क्वालीफिकेशंस भरें.
  • इसके बाद पद और रेलवे जोन के अनुसार अपनी प्राथमिकता भरें.
  • अब इस भर्ती से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • उसके बाद आवेदन फीस जमा करके फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

इसे भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *