RRC NR Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती सेल, उत्तर रेलवे (RRC NR) ने अप्रेंटिस के कुल 4,651 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.सबसे बड़ी बात – इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा और कोई इंटरव्यू नहीं होगा. सिलेक्शन सिर्फ 10वीं और ITI के नंबरों से बनी मेरिट के आधार पर होगा.
महत्वपूर्ण तारीखें
नोटिफिकेशन जारी: 6 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2026 से
आवेदन की लास्ट डेट: 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन वेबसाइट: rrcnr.org
क्लस्टर वाइज पदों का ब्यौरा
उत्तर रेलवे के अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में ये पद बंटे हैं-
लखनऊ क्लस्टर: 1525 पद
दिल्ली क्लस्टर: 1312 पद
अंबाला क्लस्टर: 979 पद
फिरोजपुर क्लस्टर: 740 पद
मुरादाबाद क्लस्टर: 63 पद
जम्मू क्लस्टर: 32 पद
कुल पद: 4651
योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी. संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए. ध्यान दें कि 10वीं और ITI का रिजल्ट 6 नवंबर 2026 तक आ चुका होना चाहिए. रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अप्लाई नहीं कर सकते.
आयु सीमा
आयु सीमा (11 दिसंबर 2026 तक): न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल. SC/ST/OBC को नियमानुसार छूट मिलेगी.
आवेदन फीस
जनरल / OBC / EWS: 100 रुपये (नॉन रिफंडेबल)SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार: कोई फीस नहीं
सिलेक्शन कैसे होगा?
कोई परीक्षा नहीं. 10वीं और ITI दोनों के अंकों को बराबर वेटेज देकर एवरेज निकाला जाएगा और उसी से मेरिट लिस्ट बनेगी. मेरिट में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सबसे आसान मौका है. 11 नवंबर से फॉर्म भरना शुरू हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-दिवाली पर जरूर करें इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगा घर का खजाना