एसबीआई में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, अभी करें अप्‍लाई

SBI Clerk Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट के 1538 पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती विशेष रूप से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बैकलॉग रिक्तियों के लिए निकाली गई है. योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक ग्रेजुएशन पूरी होने का प्रमाण देना होगा.

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से कम और अधिकतम 28 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को एसबीआई के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.    

सेलेक्शन प्रोसेस

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स: 100 नंबर का प्रीलिम्स होगा। जिसमें इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी सब्जेक्ट से क्वेश्चन पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। जिसमें 1/4 की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

मेन परीक्षा: जनरल/ फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूट से 190 सवाल आएंगे। जिनके अंक 200 होंगे। मेंस के लिए 1 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा और इसमें भी निगेटिव मार्किंग होगी।

लैंग्वेज टेस्ट: तीसरे स्टेज में लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए होगा, जिन्होंने 10वीं और 12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढाई नहीं की है। यह टेस्ट वर्बल और नॉन वर्बल होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद करंट ओपनिंग सेक्शन में संबंधित भर्ती को चुनें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद शैक्षणिक और पर्सनल जानकारी भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • लास्ट में निर्धारित फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.  

इसे भी पढ़ें:-हर वक्त उदास रहने की ये खास वजह, जानिए कैसे करें समाधान!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *