SSC CHSL Result 2025: लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट और पोस्ट वाइज कट ऑफ जारी कर दिया है। आयोग ने रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड किया है।इस भर्ती के जरिए LDC, JSA और DEO समेत कई पदों पर नियुक्ति होनी है। इस बार कुल 3522 वैकेंसी निकली थी, जिसके मुकाबले 3515 उम्मीदवारों को फाइनली प्रोविजनल तौर पर सेलेक्ट किया गया है। यानी 7 पद खाली रह गए हैं।
कैटेगरी वाइज कितने सेलेक्शन हुए?
SSC के डेटा के मुताबिक –
- EWS की 337 सीटों पर 337 सेलेक्शन
- SC की 490 में से 487 का चयन
- ST की 252 में से 251 का चयन
- OBC की 768 में से 766 का चयन
- जनरल की 1675 में से 1674 का चयन
- ESM की 301 में से 300, OH की 35 में से 35, HH की 43 में से 42 का चयन हुआ है।
पोस्ट वाइज सबसे ज्यादा कट ऑफ कहां गई?
जनरल कैटेगरी के लिए सबसे ज्यादा कट ऑफ D55 यानी CGA में DEO Grade ‘A’ पद के लिए रही है – 317 नंबर। वहीं सबसे कम कट ऑफ L16 यानी BRO के लिए 293 नंबर रही।
कुछ मुख्य पदों की कट ऑफ देखें:
- L01 – CAT – 303 अंक
- L02 – IB – 298 अंक
- L12 – CBI – 298 अंक
- L16 – BRO – 293 अंक
- L20 – CGA – 301 अंक
- L42 – AFHQ – 306 अंक
- D55 – DEO Grade A – 317 अंक (Highest)
SSC CHSL Final Result ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- CHSL Final Result 2025 की PDF खोलें।
- PDF में Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- आपका नाम, रोल नंबर और पोस्ट दिख जाएगी।