यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक की निकली भर्ती, 1100+ पदों पर आवेदन शुरू

UP Ganna Supervisor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि (एग्रीकल्चर) या संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है. इसके साथ DOEACC या NIELIT का CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी जरूरी है. उम्मीदवार का PET 2025 परीक्षा में शामिल होना भी जरूरी है. PET में योग्य स्कोर वाले अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

कितनी है आयु सीमा?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा.इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा.

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.और उसी के अनुसार नियुक्ति होगी.

परीक्षा पैटर्न 

मुख्य परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी.लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी समेत सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सिर्फ 25 रुपये रखा गया है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का लिंक खोलें.
  • अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करें.
  • अब अपनी सभी जरूरी जानकारी और CCC सर्टिफिकेट की जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

इसे भी पढ़ें:-उत्तराखंड में भारी बारिश ने मचाया तांडव, भूस्खलन में जमींदोज हुआ मकान-रेस्टोरेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *