UP Government Jobs 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य में शिक्षा विभाग की विभिन्न भर्तियों को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग वर्ष 2026 में बड़े स्तर पर नियुक्तियां करने जा रहे हैं.
दिसंबर तक लगभग 62 हजार युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है. चुनावी वर्ष में दोनों आयोगों का लक्ष्य अप्रैल-दिसंबर 2026 के बीच एक लाख पदों पर भर्ती पूरी करना है. शिक्षा चयन आयोग ने एडेड महाविद्यालयों में 111 प्राचार्य पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है. असिस्टेंट प्रोफेसर के 2107 पदों का विज्ञापन जुलाई के अंतिम सप्ताह में आने की तैयारी है. एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य के 2643 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है.
इसे भी पढ़ें:-आयुर्वेद के अनुसार मानसून में कैसी होनी चाहिए डाइट, जानें क्या खाएं और क्या नही