यूपी में सिविल जज की बंपर भर्ती, आज से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और फीस

UP PCS J Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में कानून के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए सिविल जज के कुल 365 पद भरे जाएंगे. आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे. फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.

आयोग के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री होना अनिवार्य है.

आयु सीमा न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी. उम्र की गणना और छूट का पूरा विवरण आधिकारिक विज्ञापन में दिया गया है.

फीस और जरूरी तारीखें

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये रखा गया है. एससी/एसटी के लिए 65 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये फीस तय है.

फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 21 दिसंबर ही है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो 28 दिसंबर तक सुधार किया जा सकेगा.फिलहाल आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.

फॉर्म कैसे भरें?

  • uppsc.up.nic.in पर जाएं
  • PCS J 2026 आवेदन लिंक खोलें और रजिस्ट्रेशन करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी भरें
  • फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें
  • प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

इसे भी पढ़ें:-राजस्व विभाग में अमीन-लिपिक समेत इन पदों पर होगी नियुक्ति, 2 दिन में आएगा नोटिफिकेशन