सिनेमाघरों में मचेगा गदर, Sunny Deol की दहाड़ से फिर कांपेगा पड़ोसी मुल्क; ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस

Batwara 1947: बालीबुड़ सुपर स्टार सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों मे तहलका मचाने वाले है. इस साल बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर उन्होने खूब धमाल मचाया. अब इसके बाद फैंस एक्टर की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 का इंतजार कर रहे हैं. फाइनली सनी ने आज अपने इंस्टा पर फिल्म की पहली झलक शेयर कर दी है. बड़ी बात ये है कि महीनों की अटकलों के बाद फिल्म का टाइटल भी चेंज कर दिया गया है और अब ये बंटवारा 1947 के नाम से सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

बंटवारा 1947′ की कहानी

‘बंटवारा 1947’ की कहानी एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने नफरत और डर के उस भयानक दौर में भी साहस का रास्ता चुना. बेहतरीन स्टार कास्ट के साथ, यह फिल्म दर्शकों को बेहद दमदार और असरदार परफॉर्मेंसेस देने का वादा करती है. इस फिल्म के जरिए राजकुमार संतोषी और सनी देओल की आइकॉनिक जोड़ी पूरे 30 साल बाद वापसी कर रही है, जिसने भारतीय सिनेमा को ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

‘बंटवारा 1947’ एक अपकमिंग पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. 1947 में भारत के बंटवारे के समय पर आधारित इस फ़िल्म में सनी देओल, प्रीति ज़िंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फ़ज़ल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और अन्य कलाकार शामिल हैं. शुरू में इस फ़िल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘बंटवारा 1947’ कर दिया गया. यह फ़िल्म 14 अगस्त, 2026 को यानी स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

इसे भी पढ़ें:-CBSE का नया री-इवैल्यूएशन पोर्टल तैयार, छात्रों को मिलेगा सुरक्षित सिस्टम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *