विक्की कौशल की ये 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

Upcoming Movies: बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने वाले विक्की कौशल अब इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक बन चुके हैं. हाल ही कि दिनों में वह ‘छावा’ की सफलता को लेकर चर्चा में रहे. विक्की कौशल ने 2015 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि फिल्मी दुनिया में उनका भविष्य काफी उज्जवल होने वाला है. आज 16 मई, 2026 को विक्की कौशल अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, आइए विक्की कौशल के बर्थडे पर उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट चेक करते हैं.

‘लव एंड वॉर’

विक्की कौशल जल्द ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. संजय लीला भंसाली इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी लीड रोल में हैं. लव एंड वॉर’ को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 

‘महावतार’ 

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘महावतार’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस माइथोलॉजिकल ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म में वो भगवान परशुराम यानी चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं. दिनेश विजान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. वहीं, अमर कौशिक फिल्म के डायरेक्टर हैं. 

‘तख्त’ 

विक्की कौशल की अपकमिंग मूवीज में फिल्म ‘तख्त’ भी शामिल है. ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं. विक्की इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. 

‘एक जादूगर’ 

विक्की कौशल के पास फिल्म ‘एक जादूगर’ भी है, जिसके निर्देशन की कमान शूजित सरकार ने संभाली है. उन्हें ‘विक्की डोनर’, ‘मद्रास कैफे’, ‘अक्टूबर’ और ‘गुलाबो सिताबो’ जैसी फिल्मों के जाना जाता है. इस फिल्म में विक्की एक जादूगर की भूमिका निभा रहे हैं. ये फिल्म शूजित सरकार की राइजिंग सन फिल्म्स के बैनर तले बन रही है. 

‘3 इडियट्स’ का सीक्वल

विक्की कौशल साल 2009 में आई फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में भी नजर सकते हैं. राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी को काफी पसंद किया गया था. 

इसे भी पढ़ें:-एलपीजी को लेकर भारत के लिए राहत भरी खबर, होर्मुज पार कर आ रहे दो जहाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *