धूम मचाने आ रहीं सलमान खान की ये 9 फ़िल्में, 2 इसी साल होंगी रिलीज

Entertainment: सलमान खान ने बड़े पर्दे पर अपने हर किरदार से फैंस के दिलों को जीता है. ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ उन्होंने एक्शन की नई परिभाषा लिखी, तो वहीं ‘प्रेम रतन धन पायो’ के जरिए पारिवारिक दर्शकों को फिर से थिएटर्स तक खींच लाए. पिछली बार वो फिल्म सिकंदर में दिखे थे. भले ही वो फिल्म चली नहीं लेकिन इससे सलमान खान के स्टारडम और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं दिखा. सलमान खान के हाथ में अब कई सारी फिल्में हैं. आइए जानते हैं एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में.

बैटल ऑफ गलवान

यह 20 जून 1990 को गलवान क्षेत्र में भारतीय और चीनी ट्रूप्स के बीच झड़प पर आधारित फिल्म है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह की भी अहम् भूमिका होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 तय की गई है.

राज एंड डीके प्रोजेक्ट

सलमान के राज एंड डीके के प्रोजेक्ट में भी नजर आने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में समांथा रूथ प्रभु नजर आ सकती हैं. पहली बार होगा कि सलमान खान और समांथा एक साथ पर्दे पर दिखेंगे. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, समांथा से प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है. खबरें हैं कि फिल्म अगस्त से फ्लोर पर जाएगी.

वामशी पेडीपल्ली प्रोजेक्ट

सलमान खान वामशी पेडीपल्ली के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक्शन थ्रिलर होगी. इसे ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो आजतक नहीं देखा होगा. वामशी पेडीपल्ली सलमान के लिए खास कैरेक्टर की प्लानिंग में हैं. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी और फिल्म के 2027 में रिलीज होने की खबरें हैं.

टाइगर वर्सेस पठान

ये YRF का मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट है. इसमें सलमान और शाहरुख खान एक साथ दिखेंगे. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. हालांकि, प्रोजेक्ट थोड़ा डिले चल रहा है. अब खबरें हैं कि फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.

किक 2

सलमान खान फिल्म किक 2 में भी दिखेंगे. बिग बॉस 19 के फिनाले में उन्होंने फिल्म को कंफर्म किया था. सलमान ने कहा था- मैं फिलहाल किक 2 कर रहा हूं.

राजा शिवाजी

इस फिल्म में सलमान के गेस्ट अपीरियंस देने की खबरें हैं. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी. खबरें थीं कि नवंबर 2025 में सलमान खान ने इसके लिए शूट किया था.

गबरू

ये सनी देओल की फिल्म है. इस फिल्म में सलमान खान के स्पेशल अपीरियंस देने की खबरें हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, गबरू में स्पेशल अपीरियंस के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया और उन्होंने इस किरदार के लिए हां भी कर दी है. खबरें हैं कि सलमान ने इसके लिए शूटिंग भी कर ली है. ये फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी.

इन 4 फिल्मों में भी नज़र आएंगे सलमान खान

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के खाते में ‘द बुल’ है, जिसका निर्माण करन जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म ऑपरेशन कैक्टस पर बेस्ड होगी। वे कॉप ड्रामा ‘दबंग 4’ में दिखेंगे, जिसे अरबाज़ खान बना रहे हैं। उन्हें डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘मिशन चुलबुल सिंघम’ में अजय देवगन के साथ देखा जाएगा। उनके खाते में शाहरुख़ खान के साथ YRF Spy Universe की अगली फिल्म ‘टाइगर Vs पठान’ भी है। लेकिन ख़बरों की मानें तो इसे आदित्य चोपड़ा ने फिलहाल होल्ड पर डाल दिया है। ये सभी फ़िल्में आने वाले सालों में रिलीज हो सकती हैं।

इसे भी पढे़ं:-UP Police SI परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *