Peddi: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और इसने 4 जून, गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी और उम्मीद के मुताबिक इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया. राम चरण की स्टार पावर के दम पर फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. चलिए यहां जानते हैं कि ‘पेद्दी’ ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
‘पेद्दी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?
‘पेद्दी’ का बजट ₹350 करोड़ है। पहले दिन यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ वर्जन में 12,412 शोज में दिखाई गई। भारत में इसने पेड प्रीव्यू और पहले दिन मिलाकर कुल 82.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि 69.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया गया है। विदेशी बाजार ने भी फिल्म की ओपनिंग में भरपूर योगदान दिया। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस देश और दुनिया मिलाकर ‘पेद्दी’ ने वर्ल्डवाइड ₹112.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
2026 की टॉप 10 ओपनिंग इंडियन फिल्में
- धुरंधर 2: 145 करोड़
- पेद्दी- 69.50 करोड़
- राजा साहब: 62.9 करोड़
- माना शंकरा वर प्रसाद गारू: 41.6 करोड़
- उस्ताद भगत सिंह: 34.75 करोड़
- बॉर्डर 2: 32.1 करोड़
- भूत बंगला: 18.31 करोड़
- राजा शिवाजी: 12.4 करोड़
- परासक्ति: 12.35 करोड़
- पैट्रियट: 9.8 करोड़
इसे भी पढ़ें:-शिवकुमार के CM बनते ही कर्नाटक कांग्रेस में कलह, रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा