गोरखपुर। जिले की अस्मिता चंद को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले अस्मिता महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र की उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अस्मिता लंबे समय से भाजपा की राजनीति कर रही हैं।
वह 2007 का विधानसभा चुनाव चिल्लूपार से लड़ चुकी हैं। क्षेत्र व पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं। समाजसेवा से भी जुड़ी हैं। चिल्लूपार क्षेत्र में शैक्षिक संस्थाओं का संचालन करती हैं। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची के अनुसार बरेली की डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल, कानपुर की रीता शास्त्री, लखनऊ की कल्पना तिवारी, गोरखपुर की अस्मिता चंद्र ठाकुर, रामपुर की दीक्षा गंगवार, आगरा की बबिता चौहान तथा बांदा की प्रमोद कुमारी राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। बिजनौर की रश्मि रावल, जौनपुर की ऊषा मौर्या व प्रयागराज की डॉ. कृतिका अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कासगंज की दीक्षा माहेश्वरी, गाजियाबाद की रुचि गर्ग, सहारनपुर की नूतन शर्मा, बस्ती की डॉ. ममता पांडेय, प्रयागराज की कविता यादव व आकांक्षा सोनकर, कानपुर की विजया तिवारी तथा मेरठ की मोनिका चौधरी कल्हर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वाराणसी की रानिका जायसवाल को कोषाध्यक्ष, लखनऊ की रमा सिंह को प्रदेश कार्यालय प्रभारी, लखनऊ की चेतना पांडेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी, गाजियाबाद की सुचिता पाठक कक्कड़ को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। लखनऊ की सुमनलता जायसवाल को शोष विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।