एलटी सामाजिक विज्ञान, हिंदी नियुक्ति के लिए मंगलवार को शुरू होगा पोर्टल

प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज में एलटी ग्रेड सामाजिक विज्ञान एवं हिदी के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने के लिए पोर्टल मंगलवार से खोला जाएगा। यह आश्वासन प्रतियोगी मोर्चा से जुड़े चयनित शिक्षकों को निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने दिया। प्रतियोगी छात्रों से शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि 20 जुलाई को दोनों विषयों के पोर्टल खोल दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से टीजीटी हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान का परिणाम 16 सितंबर को जारी किया गया था। तब से चयनित शिक्षक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा 29 जुलाई 2018 को कराई गई थी। इससे पहले नियुक्ति पोर्टल खोले जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में चयनित शिक्षकों ने मोर्चा अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। दो घंटे के प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की मध्यस्थता में छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में विक्की खान, अनिल उपाध्याय, उदय यादव, पंकज अंगारा, शेर सिंह तथा रूप खान शामिल रहेद्य निदेशक ने प्रतियोगि छात्रों को आश्वस्त किया कि एलटी जीआईसी हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान की नियुक्ति के लिए पोर्टल खोले जाने की सूचना/आज ही जारी कर दी जाएगी। 20 जुलाई को दोनों विषयों का पोर्टल खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *