औद्योगिक इकाइयों को जल्द मिलेगी ऑक्सीजन के इस्तेमाल की अनुमति: सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑडिट व्यवस्था से ऑक्सीजन वेस्टेज में कमी आई है। लिहाजा ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखते हुए औद्योगिक इकाइयों को इसके इस्तेमाल की अनुमित दी जानी चाहिए। औद्योगिक गतिविधियां सामान्य रूप से क्रियाशील रखी जाएं। टीम 9 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने सीएम को बताया कि कोरोना के 47,483 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन मरीजों की ओर से महज 17 एमटी ऑक्सीजन की मांग की गई। 24 घंटे में 628 एमटी ऑक्सीजन वितरित की गई। इसमें से 356 एमटी केवल रीफिलर को उपलब्ध कराई गई। अब तक विभिन्न जिलों में 414 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 51 क्रियाशील हो चुके हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन इन प्लांटों के स्थापना कार्य की सतत मॉनीटरिंग करे। सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं।   Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *