कल से प्रदेश भर में महिलाओं के लिए शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान, बनाए जाएंगे पिंक बूथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए सभी 75 जिलों में पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिलाओं का ही वैक्सीनेशन होगा और महिला कर्मचारियों की ही तैनाती होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में पिंक बूथ की तैयारी के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष बूथ बनाए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को बचाने में यहां के श्रमिकों ने अपनी जान को दांव पर लगाकर अहम योगदान दिया है। श्रमिकों की मेहनत का नतीजा है कि नई प्रयोगशालाएं स्थापित हुई हैं। कोरोना काल में सैनिटाइजर, मास्क व पीपीई किट का निर्माण चुनौती थी। इसमें श्रमिकों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने यह बातें भारतीय मजदूर संघ उप्र के 35वें त्रैवार्षिक अधिवेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करने के दौरान कही। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े श्रमिकों के परिश्रम व पुरुषार्थ अहम योगदान रहा है। प्रदेश सरकार इन श्रमिकों के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *