गुरू का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त करना अमृत प्रसाद से नही है कम: भानुप्रताप सिंह

गाजीपुर। गुरू पुर्णिमा के पावन पर्व पर आज भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर के मठ, मंदिर एवं आश्रमों के संत, महात्माओं, मठाधीश एवं पुजारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान एवं फल आदि का प्रसाद चढा कर सम्मान किया। जखनियां। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे अध्यात्मिक स्थान भुड़कुड़ा मठ एवं हथियाराम मठ पर महन्थ शत्रुघ्न दास एवम भवानी नन्दन यति को अंगवस्त्र, माल्यार्पण, प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि बिना गुरू कोई ज्ञान प्राप्त नही कर सकता। सृष्टि को संचालित करने के लिए भगवान है तो मनुष्य को ज्ञान प्रदान करने वाले धरती पर गुरू है। उन्होंने कहा कि गुरू का सर्वोच्च स्थान है। और आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरु सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना अमृत प्रसाद से कम नही है। उन्होनो ने गुरू चरणों को नमन करते हुए सबके कल्याण की प्रार्थना किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, अटल सिंह, अवधेश यति, धीरेंद्र सिंह, शिवशंकर चौहान,पीयूष सिंह, अनिता, मधुबाला सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने लंका मैदान स्थित श्री रामजानकी मंदिर के पुजारी का अंगवस्त्र, प्रसाद आदि प्रदान कर सम्मान किया और कहा की भगवान मे आस्था तथा महंथ पुजारियों का संरक्षण मनुष्य को नैतिकता को बल प्रदान करता है। इस अवसर पर राजकुमार चौबे, शशिकान्त गीरी, सरोज कुमार कुशवाहा आदि रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय एवं रामनरेश कुशवाहा ने नेपाली मठ रजागंज एवं बिंदवलिया के कबीरपंथ के मठ पर वहां के संत का सम्मान कर आशीर्वाद लिया और इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि हमारे देश की सनातन परम्परा मे अध्यात्मिक शक्तियों तथा उनके सेवा मे समर्पित लोगों की सदैव से पूजा एवं सम्मान की परम्परा निहित रही है तथा इन शक्तियों से समाज को सदैव लोक कल्याण की आस्था को मजबूती मिलती है। राष्ट्र प्रसिद्ध महान संत पवहारी बाबा के तपोस्थली कुर्था आश्रम के पुजारी अमरनाथ तिवारी का, बयेपुर देवकली स्थित मानव धर्म प्रसार के परम प्रवर्तक गंगादास बाबा के आश्रम पर उनके उत्तराधिकारी भोला बाबा का, हरिहरपुर कनरी मे दसों विद्या महाआश्रम के संरक्षक माँ काली के परम पुजारी फकीर बंगाली दास तथा बुढनपुर स्थित भगवान शंकर मंदिर के पुजारी को अंगवस्त्र एवं प्रसाद चढा, माल्यार्पण किया और जन कल्याण के प्रति नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला.मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि हमारा देश देवी देवताओं, सिद्ध पुरुष महान संतो का देश रहा है, जिनके सानिध्य मे समाज के कल्याण, सहिष्णुता, भाई चारे की भावना प्रबल हुई है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मंत्री सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मनोज बिंद, मुरली कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा एडवोकेट, सत्यदेव सिंह, दीपक सिंह, सुनील यादव, बयेपुर प्रधान पंकज सिंह, संजय बिंद, काशीनाथ चौहान आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *