वाराणसी। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदू की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदू से डेढ़ मीटर नीचे रहा। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को जलस्तर में लगभग सवा दो मीटर की बढ़ोतरी के साथ 229.6 मीटर पर रहा। चेतावनी बिंदू 310 मीटर पर है। शाम को ताजोवाला बांध से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा कम कर दिए जाने से जलस्तर में कमी आने की संभावना है। पिछले दो दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही मानसून की बारिश से ताजोवाला बांध पर पानी का दबाव बढ़ गया था। इससे यमुना में छोडे गए 42 हजार 835 क्यूसेक पानी के कारण बुधवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर सवा दो मीटर बढ़कर 229.6 मीटर को पार कर गया। इससे एक दिन पहले यमुना 227.4 मीटर पर बह रही थी। यमुना का चेतावनी बिंदू 231 मीटर व खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है, जिसके चलते बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही हलका लेखपालों को यमुना के बढ़ते जल स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यमुना पुल पर तैनात केंद्रीय जल आयोग के कुशल कार्य सहायक अजय पाल ने बताया कि बुधवार को यमुना का जलस्तर सवा दो मीटर बढ़कर 229.6 मीटर हो गया है। उधर बुधवार को हरियाणा के ताजोवाला बांध पर पानी का दबाव कम होने के चलते प्रशासन ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह 11 बजे यमुना में जहां 42 हजार 835 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया था वहीं बुधवार को बांध पर पानी का दबाव कम होने के कारण बुधवार अपराह्न तीन बजे ताजो वाला बांध से यमुना में 4 हजार 065 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया, जिससे यमुना का जल स्तर अभी शांत रहने की संभावना है। तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण तहसील क्षेत्र की चारो बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही हलका लेखपालों को हर समय यमुना पर नजर रखने को कहा गया है।