जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी क्योंकि टीम वर्क के जरिए किए गए कार्यों में भी आज आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज आप अनुभवी और अच्छे विचारों वाले लोगों से प्रेरणा लेंगे, जिससे आपको खुशी का अहसास होगा और मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपका कोई लंबे समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था, तो वह आज खत्म होगा, जिसके कारण आप चैन की सांस ले सकेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरे उत्साह और जोश से करेंगे, जिसके कारण आपको अपने किए गए प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में यदि आज आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है, जिसके लिए आपको जांच पड़ताल करना जरूरी होगा। आज आप अपने मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति में ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपको भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप कुछ नई योजना बनाने में समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य से अधिक परेशान वाला रहेगा। आज आपको अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी आपको सफलता मिलेगी, लेकिन वह सफलता आपके मन के अनुकूल नहीं होगी। यदि आज आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए आगे टाल दें। आज आपको अपने घर व नौकरी दोनों में अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तो को परेशानी में डाल सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग कर लेकर जा सकते हैं। यदि आज आप किसी कार्य में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें,नही तो फिर वह आपको परेशानी दे सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपका आध्यात्म के कार्यों में व्यतीत होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जाने का प्लान बन सकता है। कोई नई डील आज आपकी शर्तों के अनुसार ही फाइनल होगी, लेकिन ध्यान रखें, इसका जिक्र किसी से ना करें, नहीं तो आपके शत्रु आपको परेशानी भी दे सकते हैं। कारोबार मे वृद्धि होगी। नए संपर्क से लाभ होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के सलाह की आवश्यकता होगी। किसी बौद्धिक काम में आज आपको कामयाबी मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, क्योंकि यदि अपने ऐसा किया, तो आपको धन की हानि का सामना करना पड सकता है। आज आप अपनी नौकरी में हर एक मेहनत से कार्य करें के कारण आपके अधिकारी आपसे आपसे प्रसन्न होंगे और वह आपकी पदोन्नति करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ होगा। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को आज आपको धन उधार देना पड़ सकता है। यदि आप किसी नई योजना का चलाने की सोच रहे हैं, तो अभी लागू ना करें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों की ओर किए गये कार्य आज आपका रुझान आपकी ओर खींचेंगे, जिसके कारण आपको इधर-उधर की बातों में ध्यान ना लगाना है। आपको अपने मन के कार्य को पूरा करने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। घर परिवार में भी यदि आज आपको कोई भला बुरा बोलता है, तो आपको उसकी बातों को दिल से नहीं लगाना है। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्य भी आपका साथ देते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े जातक आज अपने कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका उनको लाभ भी मिलेगा, लेकिन आज बिजनेस में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें, क्योंकि उसके लिए दिन एकदम सही नहीं है, आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आइडिया को आगे बढ़ाएंगे, जो भविष्य में आपको लाभ अवश्य देंगे। पिताजी के साथ आज आप सायंकाल के समय अपने मन की कुछ बातों को रखेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उससे पूरी लगन निष्ठा से करेंगे, जिसके कारण आपकी प्रशंसा होगी और आपको द्वारा की गई मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने माता-पिता से सलाह की आवश्यकता होगी। आज किसी न किसी अनावश्यक खर्च के कारण आपका मूड खराब हो सकता है, इसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा भी निकाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने घर में रोजमर्रा के कार्यों को खत्म करने के लिए दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी वह समाप्त हो पाएंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। यदि आप किसी कानूनी कागजात पर दस्तखत करने वाले हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके भाग्य का सितारा बुलंद नजर आ रहा है। आज अपने कामकाज में आ रही बाधाओं को दूर करके सफलता प्राप्त करेंगे। सुबह से ही आज आपको शुभ संदेश सुनने को मिलते रहेंगे, जिसके कारण आपका पूरा दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसके कारण आप नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल मे भी आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ धीमा रहने वाला है। आज आपको नौकरी में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत ही सूझ-बूझ से काम लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। किसी नई डील को फाइनल करना है तो उसे कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज सुबह आप कुछ बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे, लेकिन भाई की मदद से दोपहर सामान्य हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *