जिपं अध्यक्ष चुनाव: हरदोई, मैनपुरी, महोबा और मिर्जापुर में भी भाजपा ने दर्ज की जीत

लखनऊ। हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती को विजयी घोषित किया गया है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती को 65 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को 6 वोट मिले। जिला पंचायत के कुल 72 सदस्य हैं। इनमें से 71 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम की समर्थक रहीं राधा कुशवाहा ने मतदान नहीं किया। मैनपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल 30 सदस्यों में से 29 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया को 18 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट प्राप्त हुए। महोबा में भाजपा समर्थित जय प्रकाश अनुरागी ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा ने बताया कि कुल 14 सदस्यों में से 10 वोट जय प्रकाश को मिले और चार वोट सपा समर्थित प्रत्याशी मृत्युंजय प्रताप कोमिले हैं। मिर्जापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजू कन्नौजिया ने जीत दर्ज की है। 40 मत भाजपा प्रत्याशी को मिले तो वहीं सपा प्रत्याशी आशा देवी को महज चार वोट से ही संतोष करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *