भाजपा नगर कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष का हुआ स्वागत

गाजीपुर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह का भाजपा नगर कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् गीत गाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सिंह को अंगवस्त्रम् एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया और खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति के रूप में आपको जिले के विकास की जिम्मेदारी जनता ने दिया है, मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप उसे पूरा करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में सपना सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने जो आशा और विश्वास के साथ मुझे जीत दिलाई है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगी।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता का किसी संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का आयोजन कर उस निर्वाचित कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने के लिए ये बहुत ही सराहनीय कदम है। न.पा.प. पूर्व अध्यक्ष/वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने सपना सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए अपने आभार सम्बोधन में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जिस प्रकार भाजपा ने विजय हासिल की है, इससे आने वाले 2022 के चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2017 में प्राप्त सीटों से भी ज्यादा सीटें जीत कर फिर से सरकार बनाएगी। हम सभी कार्यकर्ता का यह दायित्व बनता है कि अभी से हम चुनाव की तैयारी में लग जाएं, ताकि आने वाले विधानसभा में फिर से प्रचंड बहुमत की सरकार बन सके। इस कार्यक्रम में आए सभी का आभार व्यक्त किया एवं ऐतिहासिक जीत पर सपना सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। व्यास मुनि राय एवं अमरनाथ दुबे ने भी संबोधित किया।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष/जिला कार्यसमिति सदस्य रासबिहारी राय ने किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नगर के समस्त पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, भाजपा के निर्वाचित सभासद व मनोनीत सभासद सहित अन्य कार्यकर्ताओं पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह आदि देकर स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, निर्गुण दास केशरी, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष माया सिंह, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, समरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, नीरज कुमार मानू, अभिनव सिंह, अर्चना भट्ट, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नगर मंत्री निखिल राय, सूर्य प्रकाश यादव, रेणु गुप्ता, बुच्ची बिंद, नगर कोषाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, सभासद अशोक मौर्या, दिग्विजय पासवान, संजय कुमार, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, संजय राम, विनोद कुशवाहा, हर्षित सिंह, सीमा जयसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *