नपाध्यक्ष ने किया पौधरोपण, कहा हम सभी को मिलजुलकर करना चाहिए पौधरोपण

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद, अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गाजीपुर नगर के विभिन्न वार्डों में वहां के क्षेत्रीय सम्मानित सभासद/प्रतिनिधि के देख-रेख में पौधारोपण हुआ। साथ ही जलकल प्रांगण, गांधी पार्क आमघाट, लंका मैदान, सीवरेज प्लान्ट जमुनादेवा आदि जगहों पर 5078 पौधे लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि जिस तरह से वातावरण खराब होता जा रहा है, जिसका मुख्य कारण पेड़ पौधों की अनियंत्रित कटाई है, जो पर्यावरण और परिवेश के लिए घातक साबित हो रहा है। हम सभी को मिलजुलकर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़-पौधों से ही हमें आक्सीजन प्रदान होता है, जो हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक है।

इस मौके पर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष/भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने बताया कि दीर्घकालीन पौधे मनुष्य के कई पीढ़ियों को आक्सीजन देने का कार्य करते हैं। यह पौधे एक तरफ छांव देते हैं तो दूसरी तरफ प्राण वायु रूपी आक्सीजन के श्रोत हैं। अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे वातावरण को हराभरा रखने में सहायक साबित होते हैं। उक्त अभियान में जेई विवेक बिन्द, रफीउल्लाह खां, एसआई एहसान आलम के आलावा सम्मानित सभासद/प्रतिनिधि श्री निर्गुणदास केशरी, संजय कटियार, अमरनाथ दुबे, अर्जुन सेठ, अशोक मौर्या, कमलेश बिन्द, परवेज अहमद, सोमेश राय मोहन, संजय कुमार, अजय राय दारा, समरेन्द्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, गोपाल वर्मा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, दिग्विजय पासवान, हरिलाल गुप्ता, साहबान अली, सिंहासन कुशवाहा एवं कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *