पुलिस ने असलहा के साथ इनामियां बदमाश को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने शुक्रवार को कटया चट्टी के पास से हत्या के प्रयास में वांछित 15 हजार के इनामियां को गिरफ्तार किया। उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान क्षेत्र के कटया चट्टी के पास से हत्या के प्रयास के वांछित और 15 हजार का इनामियां आजमगढ़ जिले के तरवा थाना के सरायभादी निवासी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया। उन्‍होंने बताया कि अभियुक्त फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा कुर्की की कार्रवाई करने की नोटिस देने के बावजूद उपरोक्त अभियुक्त फरार चल रहा था। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव और अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *