पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। बिरनो पुलिस ने गुरुवार की सुबह पाक्सो एक्ट के दो आरोपी को गिरफ्तार किया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान के क्रम में बिरनों पुलिस ने आज सुबह क्षेत्र के भड़सर चट्टी के पास से पाक्सो एक्ट के आरोपी क्षेत्र के नसरपुर निवासी सोनू उर्फ अमन राजभर और राजापुर भड़सर निवासी सत्येंद्र राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजयकांत द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल राजा गौड़, दिनेश कुमार, शेषनाथ, विनय पासवान, नंदेश्वर यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *