वाराणसी। वाराणसी में शनिवार की से सुबह ही काले बादल मंडराने लगे हैं। साथ ही हवा भी चल रही है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन बारिश हो रही है। जिससे उमस और गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भी दिन में तेज धूप निकली और उमस ने भी परेशानी को बढ़ाया। लेकिन शाम को बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। मौसम वैज्ञानिक आज भी बारिश की संभावना जता रहे हैं। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।