प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में लेखपाल के आठ हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होने वाली हैं और इन भर्तियों का आयोजन उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन द्वारा किया जाएगा। राज्य में आखिरी बार लेखपाल की भर्ती हुए काफी समय हो गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए लागू हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के तुरंत बाद लेखपाल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। PET 20 अगस्त को दो पालियों में कराया जाएगा। लेखपाल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए छात्रों का PET पास होना अनिवार्य है।