राष्ट्रीय सुरक्षा में तकनीक के इस्तेमाल से मिलते हैं अच्छे परिणाम: लेफ्टिनेंट जनरल

कानपुर। राष्ट्रीय सुरक्षा में कानपुर आईआईटी जैसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सुरक्षा में अब तकनीक का इस्तेमाल बेहतर परिणाम देता है। यह बात आईआईटी में चल रही प्रेरक व्याख्यानों की श्रृंखला में लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने कही। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने अनुभवों के बारे में जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रणनीति का मुकाबला करने के लिए आईआईटी अत्याधुनिक तकनीक इनवेशन और बिजनेस करने के इस प्रयास के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *