रोहिन नदी ने पार किया खतरे का निशान, राप्ती नदी का भी बढ़ा जलस्तर

गोरखपुर। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गोरखपुर मंडल में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। रोहिन नदी खतरे के लाल निशान को पार कर गई है। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर डेढ़ मीटर से अधिक बढ़ गया है। यही रफ्तार रही तो गुरुवार यानी आज राप्ती भी लाल निशान के करीब पहुंच जाएगी। इसी प्रकार घाघरा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। यह भी जल्द खतरे के निशान के करीब पहुंच जाएगी। उधर, गंडक नदी में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने से स्थिति भयावह हो गई है। इस साल मई महीने में लगातार बारिश होने की वजह से पहले ही नदियों में काफी पानी आ गया है। राप्ती नदी मई में जहां दो मीटर तक बढ़ गई थी, वहीं गोर्रा का जलस्तर चार मीटर ऊपर आ गया था। पूर्वांचल के मैदानी इलाकों के अलावा नेपाल में भी भारी बारिश हो रही है। इसका असर मंडल में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर दिख रहा है। क्योंकि यहां की अधिकतर नदियां नेपाल की पहाड़ी से निकलकर पूर्वांचल के मैदानी इलाकों में बहती हैं। Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *