लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर रक्षामंत्री ने जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों से की मुलाकात

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक संगठनों के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हाल जाना। उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान मौलाना यासूब अब्बास भी मिलने पहुंचे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, पार्टी के लखनऊ प्रभारी व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक अविनाश त्रिवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह व चेतन सिंह बिष्ट ने भी भेंट की। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आरती रावत ने भी रक्षामंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रा रावत भी मौजूद रहे। रक्षामंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के मदंत शांति मित्र से आगामी कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र प्राप्त किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद से ओम प्रकाश नायक, एकलव्य समाज पार्टी के डॉ. प्रह्लाद प्रसाद प्रजापति व छावनी परिषद से रूपा देवी से भी उन्होंने भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *