वन महोत्सव की साक्षी बनी मां गंगा, ग्रीन बेल्ट से हुई शुरूआत

वाराणसी। पतित पावनी गंगा रविवार को वन महोत्सव की साक्षी बनीं। रविवार को काशी में वन महोत्सव की शुरुआत गंगा के ग्रीन बेल्ट से की गई। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से लड़ने के संकल्प के साथ शहर भर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन महोत्सव के तहत कहीं स्वामी विवेकानंद की स्मृति में तो कहीं कोरोना योद्धाओं की याद में पौधे लगाए गए। वन विभाग, पर्यावरण विभाग, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से गढ़वाघाट आश्रम के सामने गंगा किनारे पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश हुआ। कोरोना योद्धाओं की स्मृति में 3000 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश देवेश चतुर्वेदी, सुनील दुबे, वनाधिकारी महावीर कौजालगी, कालिका सिंह, अनिल कुमार वृक्ष, आश्रम के मलिकार बाबा आदि मौजूद रहे। कबीर नगर पार्क में क्रांति फाउंडेशन संस्था के सदस्यों ने अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के साथ प्रदूषण मुक्त बनारस अभियान के तहत 21 पौधे लगाए। गुरुधाम कालोनी में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने पौधे लगाकर अभियान में योगदान किया। जैव विविधता के संतुलन के लिए लगाए पौध परमानंदपुर स्थित अग्रसेन कन्या पीजी कालेज परिसर में वन महोत्सव में 86 पौधे लगाए गए। महाविद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. सुमन मिश्रा, बृजेश अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, डॉ. सुनील, डॉ. संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *