चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन होगा। डीआईओएस बलिराज राम ने बताया कि प्रभातफेरी व विभिन्न गतिविधियां आयोजित करें। विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन पाठन 16 अगस्त से होगा। विद्यालयों को दो पालियों में सुबह 8 से 12 बजे तक व दोपहर 12:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित हों। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रथम पाली तथा 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाया जाए। सैनिटाइजर, हैंड वॉश, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, प्राथमिक उपचार व्यवस्था सुनिश्चित रहे। मास्क पहनना अनिवार्य है। विद्यालयों में कोविड-19 के फैलाव से बचाव व उपायों से समस्त शिक्षक, विद्यार्थियों, अभिभावकों को जागरूक किया जाए।