गाजीपुर। भाजपा के कार्यकर्ताओं जैसा कार्यकर्ता पूरे दुनिया में नही मिलता, जो स्वयं के लिए नहीं समाज के गरीब और कमजोर लोगों की सेवा का काम करते हैं। हमारी पार्टी गरीब की खुशहाली और समाज के समृद्धि लिए क्षेत्रवाद, जातिवाद, परिवारवाद से परे होकर काम करती है। यह बात आज आज शनिवार को काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र के दो द्विवसीय विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर गाजीपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिले मे विभिन्न कार्यक्रमों में यह बात कही। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं को बौद्धिक देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहाँ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदन मे आवाज उठाते है और मंत्री पद का त्याग करते है। जहाँ एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग, तपस्या, बलिदान का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मीठा बोलना कार्यकर्ता का प्रमुख गुण होता है तथा अपने महत्व की गुणवत्ता ऐसी हो कि जहां भी रहे लोग याद करें। आगे उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरूषों ने जो त्याग, तपस्या, बलिदान दिए हैं, उनके सम्मान के लिए हमें काम करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सीना ठोक कर के आप कह सकते है की हम उस परिवार के सदस्य है, जिनके दामन पर कोई दाग नहीं लगा सकता। उन्होंने प्रशिक्षु गण से स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की बात कही और कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रति कार्यकर्ताओं के संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम विश्व के सबसे बडे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता समय, परिस्थिति, काल, व्यवहार से अपने को ढाला है।
उन्होंने कहा कि हमारा वैचारिक संस्थान मजबूत हो यह हमारी सहज प्रवृत्ति है। भाजपा कार्यालय पर समन्वय बैठक में भाग लेकर जिले के प्रतिनीधियों विधायक सुनीता सिंह, डा संगीता बलवंत,विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, सरिता अग्रवाल, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, ओम प्रकाश राय, दया शंकर पांडेय और अवधेश राजभर संग विशेष बैठक में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से वार्तालाप भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आदर्श कार्यकर्ता के रुप मे देखे जाते हैं। सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि जिस मजबूती से भारत करोना को मात दिया। विश्व में किसी भी राष्ट्र ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार द्वारा फ्रि वैक्सीनेशन कराया जा रहा है, जो विश्व के किसी भी अन्य राष्ट्र मे संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 एम्स और 30 मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार के कार्यकाल मे बन रहे हैं। जबकि इससे पहले उत्तर प्रदेश में मात्र 11 मेडिकल कॉलेज थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। गुंडाराज की समाप्ति भाजपा की योगी जी की सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं अतिथियों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कल से चल रहे कुल 6 सत्रों में संपन्न विस्तारकों के प्रशिक्षण में विस्तारको को प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर ने उनकी विधानसभा आवंटित करते हुए यहीं से रवाना भी कर दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, ब्रिज बहादुर, नागेश्वर देव पांडेय, ने भी सत्र को संबोधित किया। कार्यक्रम मे काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, श्रवण पांडेय, पंकज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राम तेज पांडेय, विजेंद्र राय, सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, ओम प्रकाश राय, विनोद अग्रवाल, प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, सरोज मिश्रा, अखिलेश सिंह, सुरेश बिंद, रासबिहारी राय, राघवेन्द्र सिंह, रमेश सिंह पप्पू, योगेश सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, रूद्रा पांडेय, सुमित तिवारी, कार्तिक गुप्ता, विनीत शर्मा, अजीत सिंह, विश्वप्रकाश अकेला, साधना राय, अतुल श्रीवास्तव, किरन सिंह, माया सिंह, पूनम मौर्या सहित आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।