गर्मियों में मूंगफली खाने के फायदे

peanuts benefits: मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. मूंगफली एक ऐसी चीज है जिसका सेवन कई तरह से किया जाता है. मूंगफली खाने से न सिर्फ शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव भी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं मूंगफली को पानी में भिगोकर खाने से क्या होता है? अगर, नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं मूंगफली का सेवन किस तरह करने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है और भुनी हुई मूंगफली या भिगोकर मूंगफली खाने से क्या होता है।

मूंगफली भिगोकर खाने के फायदे
  •  पोषक तत्वों सोर्स
    भिगोने की प्रक्रिया से मूंगफली के भीतर छिपे विटामिन्स और मिनरल्स एक्टिव हो जाते हैं। हमारा शरीर भीगी हुई मूंगफली में मौजूद आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ई और पोटेशियम को बहुत आसानी से सोख लेता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है।
  • दिनभर बनी रहती है एनर्जी
    गर्मियों में अक्सर धूप और पसीने के कारण शरीर जल्दी सुस्त होने लगता है। भीगी हुई मूंगफली में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं। सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है
  •  ब्लड सर्कुलेशन
    भीगी हुई मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और कार्डियोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
  •  त्वचा और बालों में चमक
    तेज धूप और गर्मी के कारण त्वचा की चमक खोने लगती है। भीगी हुई मूंगफली में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। यह चेहरे से झुर्रियों को आने से रोकती है और बालों को अंदर से मजबूती देती है।
भुनी हुई मूंगफली खाने के फायदे
  • वजन प्रबंधन: इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को देर तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • हृदय स्वास्थ्य: भुनी हुई मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल  को बढ़ाते हैं।
  • डायबिटीज में फायदेमंद: इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स  कम होता है। इसलिए बिना नमक और चीनी वाली भुनी मूंगफली खाने से ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता
  • मजबूत हड्डियां और ऊर्जा: इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।

सेवन करने का सही तरीका
रोज रात को एक मुट्ठी मूंगफली को साफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट इन्हें चबा कर खाएं। यदि आप चाहें तो इसके साथ थोड़े भीगे हुए चने या किशमिश भी मिला सकते हैं। गर्मियों में स्वस्थ रहने और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए भीगी हुई मूंगफली एक आसान, सस्ता और बेहद असरदार सुपरफूड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *