जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको सुख-सुविधा हासिल होगी। जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर आज आप रिसर्च कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धि से कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे,लेकिन किसी भी डील को आपको ईमानदारी से फाइनल करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं,तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिल सकता है,लेकिन कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन फिर भी आपको शांत रहकर यह सोचना है कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आपको अपने ऊपर गर्व होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए माहौल उनके मुताबिक रहेगा,जिसके कारण उन्हें काम करने में मजा आएगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। आपका भाई बहनों से चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। पिताजी आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा। जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज लाभ मिलने की पूरी संभावना मिलती दिख रही है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेकर भी लाभ कमा सकते हैं, लेकिन जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको भी आज भरपूर लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, जिसके कारण आप कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको समय पर अपने किसी परिजन से मदद न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *