भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोपहर 3 बजे तक डेढ करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर एक बजे तक 1 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। दो घंटे बाद ही यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार हो गया। फिलहाल शाम चार बजे तक 1.65 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर के मध्य तक देश में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ टीके की खुराक लगाई जा सकती है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं। दरअसल भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *