ये फूड दांतो को बनाते हैं मजबूत

हेल्‍थ। दांतों और मसूड़ों का हेल्दी होना कई मायनों में हेल्दी लाइफ की निशानी है। यदि दांत और मसूड़ें कमजोर होंगे तो हमें भोजन करने में दिक्कत होगी, इससे हम सही से पोषक तत्व को प्राप्त नहीं कर सकेंगे।  वहीं अगर दांत खराब दिखे तो इससे पर्सनैलिटी पर भी बुरा असर पड़ता है। अधिकांश लोग दांतों और मसूड़ों की परेशानियां, गंदगी, सूजन, जबड़ों में दर्द आदि समस्याओं से जूझते रहते हैं। दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ्य रखने के लिए कई विटामिनों और मिनिरल्स की आवश्‍यकता होती है। इसके लिए सही डाइट चाहिए और बुरी लत से दूरी होनी चाहिए।

अगर दांतों की हेल्थ अच्छी हो तो किसी बाहरी सूक्ष्मजीवों का हमला नहीं होगा। फंगस या बैक्टीरिया का हमला भी तभी होता है जब हमारे शरीर में कुछ आवश्‍यक विटामिंस और मिनिरल्स की कमी हो जाती है। इससे जिंजीवाइटिस और पेरियोडोंटाइटिस, दांतों में सड़न, दर्द, सूजन, पीलापन जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों के लिए अपनी डाइट में कुछ अतिरिक्त फूड को शामिल कीजिए जिससे ये बीमारियां नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं दांतो की मजबूती के‍ लिए आवश्‍यक फूड के बारे में।

दूध, छाछ और चीज

डेंटिस्‍ट के अनुसार दांतों और मसूड़ों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम और प्रोटीन की आवश्‍यकता सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए चीज, दूध और छाछ का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। चीज में अधिक मात्रा में फॉस्फेट होता है जो दांतों के पीएच को बैलेंस रखता है। मुंह में स्लाइवा के निर्माण के लिए फॉस्फेट की आवश्‍यकता होती है। छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक मुंह में एसिड लेवल को कम करता है जिससे दांतों और मसूड़ों को नुकसान नहीं होता है।

पानी-

जल ही जीवन है, ये सब जानते हैं। पानी जीवन के लिए जरूरी तो है ही, यह दांतों और मसूड़ों के लिए भी बहुत आवश्‍यक है। पानी को अगर फ्लोराइड के साथ पीया जाए तो इससे दोहरा फायदा मिलता है। यह दांतों की कैविटी में जमी गंदगी को साफ कर देता है।

फ्रूट

फ्रेश फ्रूट दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत बेस्ट ऑप्शन होता है। फ्रूट में विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मसूड़ों की रक्षा करते हैं और बैक्टीरिया के हमले से बचाते हैं। इसके अलावा यह टिशू को डैमेज नहीं होने देते हैं। ऑरेंज, स्ट्रॉबेरी, कीवी, गाजर आदि दांतों के लिए बेहतरीन फ्रूट है।

नट्स

नट्स यानी बादाम दांतों के लिए बहुत ही फायदेमंद ड्राईफ्रूट है। नट्स में कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, फॉलिक एसिड, आयरन, थियामिन, मैग्नीशियम, नियासिन, विटामिन ई और विटामिन बी 6 मौजूद होते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं और दांतों को क्षय होने से बचाते हैं। बादाम में विटामिन डी भी होता है जो मसूड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

फिश-

ऑयली फिश दांतों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें सभी तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दांतों की मजबूती के लिए आवश्‍यक है। यह मुंह में अधिक स्लाइवा का निर्माण करती है जिसके कारण दांतों की सफाई होती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *